कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 26 नवंबर। छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौहान के द्वारा कोंडागांव जिले के जिला सचिव प्रदीप श्रीवास्तव सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी को रायपुर में आयोजित समारोह में उप प्रान्ताध्यक्ष नियुक्त किया गया।
समारोह में राज्य के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष जिला सचिव मौजूद रहे, जिसमें मुख्य रूप से प्रांतध्यक्ष के नेतृत्व में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की नवीन भर्ती करना, ग्रेड पे में संशोधन, त्रि- स्तरीय वेतनमान दिलवाना ,पदनाम संशोधन संबंधी मांगों को एक साथ पुरजोर तरीके से राज्य स्तर पर पूरा करवाने हेतु प्रयास करना प्रमुख रहा। पूरे राज्य के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों ने प्रदीप श्रीवास्तव को उप प्रांताध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।
कोंडागांव जिले के पांचों विकासखंड के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के साथ प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौहान, अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन बस्तर संभाग के अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, जिला बस्तर के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिलासंयोजक आर. डी. तिवारी, सह संयोजक एव तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव, सचिव अनिल प्रसाद गुप्ता, सुभाष पांडे , छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ कोंडागांव के जिला अध्यक्ष आर एस गजेंद्र, बस्तर के जिलाध्यक्ष राकेश दूबे, महामंत्री मुकेश तिवारी,कोषाध्यक्ष देवेंद्र धृतलहरे, प्रेमसिंह ठाकुर संगठन सचिव ,नारायणपुर जिलाध्यक्ष माखनलाल पात्र ,जिला सचिव दुष्यंत कुमार ठाकुर, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ कांकेर के जिला अध्यक्ष प्रमोद तिवारी , जितेंद्र कुमार पैंकरा,दिकेश ठाकुर बालोद, राजेश पटेल रायपुर, नकुल राम लोधी कवर्धा, संतोष मरकाम,राजेश नेताम,महासचिव भवनसिंह राना,मालती नेताम,कोषाध्यक्ष एम एल चुरेंद्र,एम एस ध्रुव,राम नेताम,दिनेश नेताम, सी के कौशिक,वारीश नंद,महेश नाग,सुभद्रा मरकाम,गौकुमारी कोर्राम,भोला ठाकुर,डी के कुलदीप,डी पी साहू,धीरेंद्र नाग,राधेश्याम आदि सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारीगण के साथ अधिकारी कर्मचारी साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक साहू, नीलकंठ शार्दुल जिला संयोजक अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन जिला कोंडागांव,शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष निर्मल शार्दुल, शासकीय वाहन चालक संघ कोंडागांव के जिला अध्यक्ष चमन लाल वर्मा के द्वारा बधाई दी गई।