कोण्डागांव
नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश
30-Jun-2025 10:16 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 30 जून। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव में प्राचार्य सी के कोर्राम के मार्गदर्शन में ‘नारी सशक्तिकरण’ पर समाज में हो रहे घटना दुर्घटनाओं को देखते हुए विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने रंगोली, कविता बनाया गया तत्पश्चात महिलाओं को समाज व शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को समानता, बेहतरीन जीवन जीने के लिए आत्मनिर्भर होना का संदेश दिया।
इस विषय पर व्याख्याता बी जान ने विस्तार से जानकारी दी, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षिकाएं अंजू मरकाम, सरोज मांडवी, गौरा चौहान, कुसुम तिर्की , चंद्रकला दीवान, एनसीसी अधिकारी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे