महासमुन्द

वनाधिकार हितग्राहियों से वीडियो कॉलिंग सेजुड़े कलेक्टर
10-Mar-2021 5:24 PM
वनाधिकार हितग्राहियों से वीडियो कॉलिंग सेजुड़े कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 10 मार्च।
वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कलेक्टर डोमन सिंह ने मंगलवार को वनाधिकार हितग्राहियों से बातचीत की। इस दौरान हितग्राहियों ने बताया कि वनाधिकार के तहत मिले भूमि से उन्होंने लाखों रुपए का धान बेचा। 

कलेक्टर ने महासमुन्द व बाहबाहरा विकासखंड के 5 हितग्राहियों से बात की। इस दौरान बाहबाहरा के चोरभट्ठी से संतराम ठाकुर ने उन्हें बताया कि वनाधिकार के तहत मिले भूमि से उन्होंने 2 लख 70 हजार रुपए का धान बेचा। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना वनाधिकार लाभान्वित हितग्राही महासमुन्द के ग्राम पतईमाता के गणेश राम सहिस और जानूराम ध्रुव से बात की। इस दौरान कलेक्टर ने गणेश राम से पूछा की वे कितने वर्ष से भूमि पर काबिज हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वे तीन-चार पीढ़ी से यहां काबिज हैं। उन्हें 3.18 हेक्टेयर का वनाधिकार का प्रमाण-पत्र मिला है। 

इस वर्ष वे सिंचाई की सुविधा के अभाव में भी 85 क्विंटल धान उत्पादन किया था। वहीं जानूराम ध्रुव ने बताया कि उन्हें 1.12 हेक्टेयर भूमि का वनाधिकार प्रमाण-पत्र मिला है। जिससे वे खरीफ सीजन में धान का उत्पादन कर पाए। 
वहीं बागबाहरा के चोरभट्ठी के संतराम ठाकुर, तुकाराम ध्रुव, जागेश्वर ठाकुर ने कलेक्टर को वनाधिकार मिलने पर खुशी जताई।  तीनों ही किसानों को वनाधिकार में 7.81 हेक्टेयर भूमि मिली, जिस पर संतराम ने 110 क्विंटल, तुकाराम ने 79 क्विंटल और जागेश्वर ने 73 क्विंटल धान का उत्पादन किया। इसमें संतराम ने 2,70 लाख तुकाराम 1 लाख 48 हजार 692 और जागेश्वर ठाकुर ने 1 लाख 35 हजार 534 रुपए की धान बेचा। कलेक्टर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि वनाधिकार में मिले भूमि का बेहतर उपयोग कर अपने और अपने आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने उनके परिवार के बारे में भी जानकारी हासिल की।
 


अन्य पोस्ट