महासमुन्द

आस्था वेलफेयर सोसाइटी-वन हेल्प फ ाउंडेशन की पर्यावरण जागरुकता-चित्रकला स्पर्धा
06-Jul-2025 2:21 PM
आस्था वेलफेयर सोसाइटी-वन हेल्प फ ाउंडेशन की पर्यावरण जागरुकता-चित्रकला स्पर्धा

महासमुंद, 6 जुलाई । आस्था वेलफेयर सोसाइटी और वन हेल्प फ ाउंडेशन महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को हमारा पर्यावरण हमारी सुरक्षा विषय पर जागरुकता कार्यक्रम व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष से 14 वर्ष आयु तक के बच्चों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मधु तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण का अर्थ व महत्व को बताते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना और उन्हें बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण है। पर्यावरण संरक्षण के मुख्य पहलुओं से बच्चों को अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण, जैव विविधता संरक्षण व प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण,पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली और पर्यावरणीय जागरूकता फैलाना बहुत आवश्यक है। ताकि हम अपने पर्यावरण की सुरक्षा कर सकें। क्योंकि पर्यावरण की सुरक्षा स्वयं हमारी अपनी सुरक्षा है।
प्रतिभा गिरी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रकारों को बताया कि पर्यावरण अंतर्गत जल संरक्षण, वन संरक्षण वन्य जीव संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण प्रमुख है और इनको स्वच्छ व सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। चंचल कौशिक ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के बारे में जानकारी दी और बतलाया कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। इस अधिनियम को भारत की संसद ने 23 मई 1986 को पारित किया गया था।
 

पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी अवगत कराने के पश्चात सभी बच्चों हेतु पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जाना और आकर्षक चित्रकारी की। सभी प्रतिभागी बच्चों को शिक्षण सामग्री कॉपी-पेन वितरण किया गया। प्रथम, द्वितीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ चंद्राकर व आभार तुषार चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर सत्यम कोचिंग सेंटर, वन हेल्प फ ाऊंडेशन और आस्था वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट