महासमुन्द

झलमला एवं मरौद बीज प्रक्रिया केंद्र में कृषक संगोष्ठी
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद,6 जुलाई। राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर 3 जुलाई को बालौद व धमतरी जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने बालौद जिले के झलमला तथा धमतरी जिले के मरौद स्थित बीज प्रक्रिया केंद्रों में आयोजित कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर किसानों को उन्नत कृषक बनने संबोधित किया।
झलमला में आयोजित संगोष्ठी में जिले भर के विभिन्न ग्रामों से सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। संगोष्ठी में कृषि नवाचार पर जोर देते हुए किसानों की समस्या पर संवाद कर उन्हें योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि किसानों तक उसे प्रभावशाली रूप से पहुंचाना है। इस प्रकार की संगोष्ठियां किसानों को सीधे संवाद का अवसर देती हैं। उन्होंने महिला कृषकों को भी आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि आज कृषि में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बीज निगम की ओर से किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी साझा की और किसानों से आग्रह किया कि वे उन्नत बीज और तकनीकी जानकारी से लाभ लें।
श्री चंद्राकर ने झलमला बीज प्रक्रिया केंद्र का किसानों के साथ निरीक्षण भी किया। झलमला के कार्यक्रम के पश्चात वे मरौद जिला धमतरी के लिए रवाना हुए तथा वहां भी संगोष्ठी में शामिल होकर किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। झलमला का कार्यक्रम बीज निगम प्रबंधक माधुरी बाला के समन्वय से हुआ। जिसमें जिले भर से पंजीकृत सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर शासन की योजनाओं को गंभीरता से जाना और कृषि क्षेत्र में उन्नति का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व बाल सुरक्षा संरक्षक आयोग अध्यक्ष यशवंत जैन, राकेश यादव, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, लेखराम साहू, महामंत्री राकेश छोटू यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, शाहिद खान, मनोहर नाहटा, कमलेश सोनी, शरद ठाकुर,संतोष कौशिक, गिरजेश गुप्ता, पुष्पा साहू, दुर्जन सिंह साहू, कमल बजाज, विनोद गोस्वामी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता,संबंधित विभाग के बीज निगम प्रबंधक माधुरी बाला, उप संचालक कृषि आशीष चंद्राकर, सहायक बीज प्राधिकरण अधिकारी भारती कवासी, नोबल साहू, आत्मा राम साहू, पुनेश्वर साहू, चिंतामणि साहू, एकेश्वर साहू, चिमन साहू, चैत राम सिन्हा, पुरंदर साहू, धनेश्वर साहू, अवध राम साहू, ध्रुव राम साहू, झुकम लाल साहू,रामेश्वर सिन्हा, भारत लाल साहू, कृष्ण कुमार देशमुख, किसान सहित आलाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर के बालोद आगमन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय बालौद में कार्यक्रम आयोजित कर प्रथम नगर आगमन पर उनका पुष्प गुच्छ आदि भेंटकर स्वागत किया। इसके अलावा बालोद जिले के शिकारीटोला प्राथमिक शाला में निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख भी मौजूद रहे।