महासमुन्द

खल्लारी विस क्षेत्र से हजारसे अधिक कार्यकर्ता जाएंगे रायपुर, तैयारी बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 6 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की गरिमामयी उपस्थिति में 7 जुलाई को रायपुर में आयोजित होने वाली किसान-जवान-संविधान जनसभा को ऐतिहासिक बनाने कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट गए हैं। इसी कड़ी में खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक अहम बैठक संपन्न हुई।
बागबाहरा के विश्रामगृह में आयोजित हुई बैठक में कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव विनोद तिवारी, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, जनपद पंचायत बागबाहरा अध्यक्ष केशव चंद्राकर तथा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान रायपुर में होने वाली जनसभा में खल्लारी विधानसभा से 1000 से अधिक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं अन्य प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि यह जनसभा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों, जवानों और संविधान की रक्षा का संकल्प है। भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है, और यह जनसभा उसकी पहली धमक होगी।
विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से किसान बेहाल है, युवाओं को रोजगार नहीं, और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमला हो रहा है। ऐसे समय में पूरे देश को एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करनी होगी, और रायपुर की यह सभा उसके लिए मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम प्रभारी विनोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि खल्लारी विधानसभा की उपस्थिति इस जनसभा में सबसे प्रभावशाली होनी चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं को समय पर रवाना करने, वाहनों की व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। वहीं जनसभा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया, और सभी ने इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद, कोमाखान खान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गा सागर, सफी मोहम्मद , मनोहर ठाकुर, रिंकू चंद्राकर, रामलाल सिन्हा, मुबारक खान,मनमीत सलूजा, हरिशंकर यादव, चंदूलाल साहू शिव जगत, मंता यादव, राजेश ठाकुर, मिथुन अमीर, लेख राम दीवान, पोखराज साहू, खोमेश साहू, कमल साहू फूल सिंह ध्रुव, रीना यादव, योगेश बघेल, एडिसन ठाकुर, सुनील व्यवहार लोकेश उईके, अंजोर ठाकुर, लोकेश दीवान, गौरव जानी चंद्राकर, रेखराज पटेल, रमेश ठाकुर सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण, जनप्रतिनिधि गण, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।