दीवार फांदकर फरार आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 मई। धमतरी में एक युवक ने महिला के पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना आधी रात की है।
आरोपी पिछले 2 साल से महिला को शादी के लिए परेशान कर रहा था। आरोपी अक्सर कहता था, मैं तुमसे प्यार करता हूं, पति को छोड़ दो, वरना मैं खुद को मार लूंगा। आरोपी ने रात में महिला के घर में घुसकर उसके पति पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद आरोपी दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह घटना रुद्री थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार आरोपी सोनू कुमार साहू उर्फ गुनु (25 वर्ष) ओडिशा के जिला सुंदरगढ़ जिला रहने वाला है। उसकी पीडि़त महिला से पुरानी पहचान है। वह पिछले दो वर्षों से शादीशुदा महिला को लगातार गर्लफें्रड बनाने के लिए प्रपोज कर रहा था। साथ ही शादी के बाद उस पर अपने पति को छोडऩे का दबाव बना रहा था। आरोपी बार-बार यह धमकी देता था कि अगर महिला ने उसके प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया और पति को नहीं छोड़ा, तो वह आत्महत्या कर लेगा।
इसी बीच 8 मई की देर रात करीब एक बजे आरोपी सोनू महिला के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाकर उसे अपने साथ चलने को कहा। जब महिला और उसके पति ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर महिला के पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने कहा कि महिला का पति उसके और महिला के बीच आ रहा है, इसलिए उसे खत्म कर देगा।