धमतरी

नितिन नबीन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त व समर्थ भारत को मिलेगी नई दिशा-गांधी
16-Dec-2025 10:07 PM
नितिन नबीन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त व समर्थ भारत को मिलेगी नई दिशा-गांधी

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर वीडियो कॉलिंग कर दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी,  16 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को  कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीधे वीडियो कॉलिंग पर नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गांधी ने कहा कि  पांच बार के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री के दीर्घकालिक अनुभव के साथ संगठन में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में जिनके कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होते हुए संगठन को मजबूती प्रदान कर राज्य में भाजपा सरकार बनाने में अपनी महती भूमिका निभाने वाले नितिन नबीन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत मिशन 2047 के लिए रोड मैप तैयार करते हुए समर्थ भारत सशक्त भारत की आधारशिला रखने में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए नए युग के सूत्रपात का नया अध्याय लिखा जाएगा।

 गांधी ने आगे कहा है कि नितिन नबीन का नेतृत्व युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सार्वजनिक जीवन में सेवा को आत्मसात करने का प्रेरणा बनेगा।


अन्य पोस्ट