‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मई। नगर निगम के सभी 10 जोनों के विभिन्न 10 स्थानों पर सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाये जायेंगे।
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जोन 3 के 12, 29, 30, 31, 33, 47 एवं 48 हेतु 11 मई को प्रात: 10 बजे से 3 बजे तक सिंधु भवन बीटीआई मैदान के सामने शंकरनगर में होगा । रायपुर दक्षिण एवं उत्तर विधानसभा के वार्ड 34, 43, 44, 45, 46, 57 एवं 64 के लिए 14 मई को इंडोर स्टेडियम बूढापारा में शिविर होगा।? रायपुर दक्षिण एवं पश्चिम विधानसभा के वार्ड 39, 40, 41, 42, 66, 67 एवं 68 में 18 मई को महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर में तीसरी शिविर होगा। रायपुर पश्चिम एवं ग्रामीण विधानसभा के वार्ड 3, 4, 5, 15, 16, 17, 18 के लिए 19 मई को मारूति मंगलम भवन गुढियारी में जनसमस्याएं निपटाई जाएंगी।
रायपुर दक्षिण के वार्ड 58, 59, 60, 61, 62, 63 एवं 65 हेतु 20 मई को संजय यादव स्कूल संजय नगर में, रायपुर उत्तर एवं पश्चिम विधानसमा क्षेत्र के वार्ड 6, 13, 14, 26, 27, 28 एवं 35 हेतु 22 मई को शहीद स्मारक भवन जीई रोड में, रायपुर पश्चिम एवं ग्रामीण विधानसभा के वार्ड 1, 2, 19, 20, 21. 69 एवं 70 हेतु 25 मई को प्रात: 10 बजे से 3 बजे तक अग्रसेन भवन टाटीबंध में शिविर लगेगा।
रायपुर पश्चिम विधानसभा के वार्ड 22, 23, 24, 25, 36, 37 एवं 38 क्षेत्र हेतु दिनांक 28 मई को प्रात: 10 बजे से 3 बजे तक दीनदयाल आडिटोरियम में, रायपुर ग्रामीण, उत्तर एवं धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 7, 8, 9, 10, 11, 32 एवं 51 हेतु 29 मई को प्रात: 10 बजे से 3 बजे तक गारमेंट फैक्टरी पॉम बेलाजियो के सामने होगा । रायपुर ग्रामीण एवं दक्षिण विधानसभा के वार्ड 49, 50, 52, 53, 54, 55 एवं 56 में 5 जून को प्रात: 10 बजे से 3 बजे तक देवपुरी धर्मशाला (गुरुद्वारा) कमल विहार गेट के पास जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन रखा गया है। शिविर स्थलों में प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। जहां निगम सहित सभी शासकीय विभाग हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित सर्व विभाग भी उपस्थित रहेंगे। शिविरों में प्राप्त आवेदन पत्रों का अधिकतम 1 माह में निराकरण सुनिश्चित किए जाएंगे।
कल इंडोर स्टेडियम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
रायपुर, 8 मई। जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट छांव के अंतर्गत सभी अधिकारियों कर्मचारियों और परिजनों के लिए कल शनिवार को इंडोर स्टेडियम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाच शिविर का आयोजन किया गया है। जो 9:30 बजे से शुरू होगा।किया गया है।इसमें रायपुर के प्रमुख अस्पतालों द्वारा सहयोग एव स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
नगर निगम के सभी विभागाध्यक्षों एवं जोन कमिश्नरों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वयं अपने परिवार तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के परिवारों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। रायपुर जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट छाँव के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य जाच शिविर में बीपी, शुगर, वजन, ऊँचाई जैसी प्रारंभिक स्वास्थ्य जाँच, सोनोग्राफी, मैमोग्राफी, टीबी जांच, ईसीजी, इको, बोन डेनसिटी की भी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही जनरल फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरो से परामर्श की सुविधा भी होगी।