रायपुर

विपक्षी दल अशांति फैलाने की कोशिश में- साव, सरकार शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रही - साहू
07-May-2026 6:17 PM
विपक्षी दल अशांति फैलाने की कोशिश में- साव, सरकार शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रही - साहू

विनय देवांगन भाजपा नेता ओपी, और एवज का रिश्तेदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मई। राजधानी  के रावाभाठा इलाके में  बम और  बनाने में इस्तेमाल सामग्री मिलने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना पर डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद विपक्षी दलों की ओर से प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश की जाती है, लेकिन सरकार पूरी तरह सजग है और किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने सरकार पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रही है और केवल कांग्रेस को दोष देने में लगी है। उनके अनुसार यह घटना प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है और सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।

 कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने एक बयान में कहा कि बीरगांव बम मामले में संदिग्ध युवक विनय देवांगन भाजपा नेता ओमप्रकाश देवांगन का भी नजदीकी रिश्तेदार है। विनय  भाजपा पार्षद ऐवज देवांगन से भी रिश्तेदारी है। विनय देवांगन की पत्नी एवज की बहन है।  सिर्फ कांग्रेस महापौर नन्द लाल देवांगन का ही रिश्तेदार बता कर प्रचारित किया जा रहा। अपराधी अपराधी होता है सरकार अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रही है।


अन्य पोस्ट