रायपुर

चांद शाह वली का उर्स मांगी जा रही अमन, खुशहाली की दुआएं
09-May-2026 8:52 PM
चांद शाह वली का उर्स मांगी जा रही अमन, खुशहाली की दुआएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मई। हजऱत सैयद चांद शाह वली (तीन मजार) का सालाना  उर्स धूमधाम से मनाया जा रहा है। उर्स की शुरूआत में शाही चादर संदल मजार से  निकाला गया  जो शहर का गश्त करता हुआ आस्ताने पहुंचा जहां चादर पोशी और दुआ खैर की गई ।  आस्ताने में मौलाना तौकीर जिया जामई ने तकरीर पेश करते हुए कहा कि  लोगो को नेक आमाल करना चाहिए जिससे दीन और दुनिया सवर जाए। वहीं शहर काजी मौलाना कारी इमरान ने कहा की इंसान को हमेशा  गुनाह से बचना चाहिए। आस्ताने में अब्बास कादरी  ग्रुप ने शानदार नात पेश किया

शहर के युवा कव्वाल असलम रायपुरी की कव्वाली से जायरीन देर रात तक उनके  कलाम में खोए रहे ।  कुल शरीफ की फातिहा में इमाम  ने आस्ताने में मौजूद जायरीनों के साथ, देश प्रदेश के लोगों की खुशहाली और तरक्की की दुआ की । यह  उर्स रविवार तक चलेगा जहां सभी जायरीनों के लिए दस्तार बंदी की रस्म अदा की जाएगी।


अन्य पोस्ट