रायपुर

कांग्रेस ने सीएमएचओ दफ्तर घेरा
08-May-2026 8:54 PM
 कांग्रेस ने सीएमएचओ दफ्तर घेरा

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 8 मई। शहर जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी और गरीबों के इलाज से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू किए गए हमर अस्पताल अब बदहाली की स्थिति में पहुंच गए हैं। अस्पतालों में न पर्याप्त स्टाफ है, न इलाज के उपकरण और न ही दवाइयों की समुचित व्यवस्था है। साथ ही जिला अस्पताल की स्थिति भी खराब बताई गई।

घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने किया। इस दौरान महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट