‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 जुलाई। नगर निगम द्वारा स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने जल सयंत्र गृह मोहारा के 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट में लामेला (सीएलएफ.) की सफाई कार्य किया जाना है। सफाई के कारण उक्त प्लांट से भरने वाली टंकिया नहीं भर पाएगी, जिस वजह से 27 जुलाई को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 28 जुलाई सुबह से पानी सप्लाई यथावत रहेगी।
नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने बताया कि स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल सप्लाई के लिए 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सीएफएल सफाई की वजह से उक्त प्लांट से भरने वाली टंकी नहीं भरने के कारण 27 जुलाई को शहर के बसंतपुर, क्लब चौक, तेलीपारा, ग्रीन सिटी, राजीव नगर बसंतपुर, बंगालीचाल, भोईपारा, हास्पिटल कालोनी, शिवनगर, आरके नगर, अनुपम नगर, सहदेव नगर, कौरिनभाठा, सर्किट हाउस, सृष्टि कालोनी, कुंज विहार कालोनी, गायत्री कालोनी, जलतरंग कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आर्शीवाद कालोनी, हरिओम नगर, रिद्धी-सिद्धी कालोनी, गोकुल नगर, लक्ष्मीनगर, जीवन ए-कालोनी, गांधी नगर, आशा नगर, रेवाडीह, पेंड्री, ईस्कॉन विहार कॉलोनी, जीवन आवास, अटल विहार कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज, ममता नगर, वर्धमान नगर, पूनम कॉलोनी, 18 एकड़, लेबर कॉलोनी, तुलसीपुर, सिविल लाइन, लालबाग, नवागांव, बापूटोला, बीड़ी श्रमिक कालोनी, मोतीपुर, नया ढाबा, रामनगर आधा क्षेत्र में शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। 28 जुलाई को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते सहयोग करने की अपील की है।