राजनांदगांव
राजनांदगांव, 25 सितंबर। मां बम्लेश्वरी तीर्थ जाने वाले पदयात्रियों की सेवा ही उद्देश्य की भावना को लेकर मां बम्लेश्री संयुक्त सेवा पंडाल बागेश्वर धाम का उद्घाटन कन्याओं, अतिथियों अशोक पांडे, सूरज बुद्धदेव, प्रेमचंद बाफना, हेमंत तिवारी, सोहनलाल गुप्ता, रामावतार जोशी, अमलेन्दु हाजरा, शैलेन्द्र तिवारी द्वारा मां नवदुर्गे, माँ बम्लेश्वरी देवी श्री बागेश्वर धाम शिव की पूजा कर महाआरती के पश्चात पदयात्री सेवा के लिए आरंभ किया गया।
उक्त जानकारी देते आयोजन समिति के संयोजक पंकज गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, राकेश ठाकुर व राजेश शर्मा ने बताया कि आयोजन अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सूरज गुप्ता, सचिव महेश शर्मा, सह-सचिव सौरभ गुप्ता तथा अन्य सेवा पदाधिकारियों द्वारा पदयात्री सेवा हेतु आवश्यक तैयारियां कर ली गई। तत्पश्चात माता के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों हेतु बागेश्वर धाम उत्सव भवन में सेवा हेतु भवन आरंभ किया गया। जिसमें महिला प्रतिनिधियों, सेविकाओ व संयोजक मधु खंडेलवाल स्वागत अध्यक्ष प्रज्ञा गुप्ता, मोना गोसाई, लक्ष्मीदेवी गुप्ता, कांति मौर्य, वंदना गुप्ता, अनिता पाल, यशोदा गुप्ता द्वारा भी सेवा व उदघाटन के लिए आवश्यक तैयारियां की गई। पर्यावरण संरक्षण संस्था द्वारा कपड़ों के थैलों का वितरण भी पदयात्रियों द्वारा श्री बागेश्वर धाम संयुक्त सेवा स्थल में किया जा रहा है। उक्त जानकारी बागेश्वर धाम सेवक अजय गुप्ता व विकास गुप्ता द्वारा दी गई ।


