राजनांदगांव

कन्याओं द्वारा पदयात्री सेवा पंडाल उद्घाटित, कपड़े के थैलों का वितरण भी
24-Sep-2025 7:04 PM
कन्याओं द्वारा पदयात्री सेवा पंडाल उद्घाटित, कपड़े के थैलों का वितरण भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 24 सितंबर। संस्कारधानी सेवा प्रकल्प के तहत माँ बम्लेश्वरी तीर्थ जाने वाले पदयात्रियों की सेवा ही उद्देश्य की भावना लेकर माँ बमलेश्वरी संयुक्त सेवा पंडाल बागेश्वरधाम का उद्घाटन कन्याओं, अतिथियों अशोक पांडे संपादक नांदगांव टाईम्स, सूरज बुद्धदेव संपादक दैनिक दावा, प्रेमचंद जी बाफना समाजसेवीहेमंत तिवारी पूर्व अध्यक्ष आस्था मुक बधिर सेवा संस्था, सोहन लाल गुप्ता, रामावतार जोशी संरक्षक, अधिवक्ता समाजसेवी अमलेन्दु हाजरा, शैलेन्द्र तिवारी द्वारा माँ नवदुर्गे,माँ बम्लेश्वरी देवी श्री बागेश्वर धाम शिव की पूजा कर महाआरती के पश्चात पदयात्री सेवा हेतु आरम्भ किया गया।

यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक पंकज गुप्ता,सौरभ खंडेलवाल राकेश ठाकुर शनिधाम, राजेश शर्मा पूर्व सैनिक, द्वारा बताया गया कि आयोजन अध्यक्ष भावेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष सूरज गुप्ता, सचिव महेश शर्मा सह सचिव सौरभ गुप्ता तथा अन्य सेवा पदाधिकारियों द्वारा पदयात्री सेवा हेतु आवश्यक तैयारियाँ कर ली गई तत्पश्चात  माता के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों हेतु बागेश्वर धाम उत्सव भवन में सेवा हेतु भवन आरंभ किया गया.जिसमें महिला प्रतिनिधियों सेविकाओ संयोजक मधु खंडेलवाल स्वागत अध्यक्ष, प्रज्ञा गुप्ता,मोना गोसाई, लक्ष्मी देवी गुप्ता,कांति मौर्य, वंदना गुप्ता,अनिता पाल, यशोदा गुप्ता के द्वारा भी सेवा व उदघाटन हेतु आवश्यक तैयारियाँ की गई। माता नवदुर्गे, भगवान भोलेनाथ की कृपा से उद्घाटन महाआरती के पश्चात ही बागेश्वर धाम में पदयात्रियों का आगमन होने लगा तथा नवरात्र के प्रथम दिवस से ही विश्राम हेतु द्वितीय दिवस प्रात: से ही पदयात्रियो का मेला जैसा लगा है।

उनके विश्राम, स्नान,मोबाईल चार्जिंग,प्रसादी, चिकित्सा हेतु आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

पर्यावरण संरक्षण संस्था के द्वारा कपड़ो के थैलो का वितरण भी पदयात्रियों द्वारा श्री बागेश्वर धाम संयुक्त सेवा स्थल में किया जा रहा है। प्रतिदिन संस्था 7 बजे माता दुर्गा बम्लेश्वरी जी की महाआरती भी सेवा भवन में की जा रही है। सेवा पंडाल में पदयात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत,गौ सेवा रक्षण संदेश, राष्ट्रप्रेम,पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरण, स्वदेशी अपनाने, नशा मुक्ति अभियान आदि का संदेश भी जन जागरण हेतु पंडाल में दिये जायेंगे।

माँ बम्लेश्वरी देवी बागेश्वर धाम संयुक्त सेवा पंडाल में आयोजन समिति द्वारा इस पुनीत धर्मार्थ पदयात्री सेवा आयोजन में पदयात्रियों के सेवा हेतु बागेश्वर मंदिर में उपस्थित होकर सेवा कार्य में तन मन धन से सहयोग करने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी बागेश्वर धाम सेवक अजय गुप्ता विकास गुप्ता द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट