राजनांदगांव, 21 सितंबर। युगांतर पब्लिक स्कूल में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत अन्तर्विद्यालयीन और अन्तर्गृह विविध प्रतियोगिताओं का प्रभावी आयोजन संपन्न हुआ। अन्तर्विद्यालयीन हिंदी काव्य-पाठ और वाद-विवाद प्रतियोगिता में नगर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ -चढक़र हिस्सा लिया। अन्तर्विद्यालयीन काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम निधि जांगड़े, द्वितीय रैनी जैन युगांतर पब्लिक स्कूल, तृतीय सिद्धी सेन गुजराती राष्ट्रीय विद्यालय, प्रोत्साहन पुरस्कार जयश्री गुप्ता गायत्री विद्यापीठ सीबीएसई रहे । अन्तर्विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में प्रथम भक्ति गग्गड़ एनपीएस, द्वितीय शुभम शर्मा गुजराती राष्ट्रीय विद्यालय, तृतीय रमनदीप कौर गायत्री विद्यापीठ सीबीएसई तथा विपक्ष में प्रथम यश कुमार जेबी सिंह मेमोरियल, द्वितीय सिद्धी सेन गुजराती राष्ट्रीय विद्यालय एवं तृतीय निधि जांगड़े युगांतर पब्लिक स्कूल रहे।
निर्णायक डॉ. एसके मिश्रा ने कहा कि युगांतर काव्य-पाठ और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताओं के जरिये विद्यार्थियों को प्रभावी मंच प्रदान कर सराहनीय कार्य कर रहा है। निर्णायक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि काव्य-पाठ और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिता के जरिये विद्यार्थी अपना सुनहरे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। कक्षा 6 वीं में स्लोगन प्रतियोगिता ग्रुप एक्टिविटीज में प्रथम छठवीं अ मधुरम हाउस, द्वितीय छठवीं ब सुंदरम हाउस, तृतीय छठवीं अ सुंदरम हाउस तथा कक्षा 7 वीं में प्रथम सातवीं स मधुरम हाउस तथा सातवीं अ शिवम हाउस, द्वितीय सातवीं स सुंदरम हाउस, तृतीय सातवीं अ सत्यम हाउस रहे। कक्षा आठवीं में प्रथम आठवीं ब शिवम हाउस, आठवीं स सुंदरम हाउस, द्वितीय आठवीं स मधुरम हाउस, तृतीय आठवीं ब सुंदरम हाउस, आठवीं स सत्यम हाउस रहे।
कक्षा 6 वीं में पत्र लेखन में प्रथम 6 वीं ब शिवम हाउसए द्वितीय छठवीं ब सत्यम हाउस तथा कक्षा 7 वीं में प्रथम सातवीं अ शिवम हाउस, द्वितीय सातवीं ब सत्यम हाउस रहे। कक्षा आठवीं में प्रथम आठवीं ब शिवम हाउस तथा द्वितीय आठवीं ब मधुरम हाउस रहे। वाद-विवाद के पक्ष में प्रथम आरना गुणधर, द्वितीय सुकृति बख्शी, तृतीय दर्शित शर्मा तथा विपक्ष में प्रथम अनाया मुनोत, द्वितीय विनम्र द्विवेदी, तृतीय उमा भारती पैकरा रहे।
काव्य-पाठ में प्रथम अदिरा अजमानी, निरवि बरडिया, द्वितीय अर्निका पारख, तन्नू जांगड़े, तृतीय नियति कोडपे, श्रेष्ठ चोपड़ा, प्रोत्साहन पुरस्कार चैतन्या उइके, आराध्या जैन, समीक्षा मोटलानी रहे। एकल अभिनय में प्रथम खुशी डाकलिया, द्वितीय वैभवी जैन, तृतीय दनिका गुप्ता, बनीत कौर, प्रोत्साहन पुरस्कार चैतन्या उइके, जसमन कौर रहे। अंताक्षरी में प्रथम सुंदरम हाउस, द्वितीय मधुरम हाउस रहे। कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के वर्ग के काव्य पाठ में प्रथम निधि जांगड़े, द्वितीय द्वितीय रैनी जैन, तृतीय लेखमणि कौशल, प्रोत्साहन पुरस्कार वैदेही शर्मा रहे। वाद-विवाद के पक्ष में प्रथम भक्ति नाहटा, द्वितीय रोहन रॉयल, तृतीय धन्य जैन तथा विपक्ष में प्रथम निधि जांगड़े, द्वितीय शौर्य गुप्ता, तृतीय विरान्श राज रहे। यह आयोजन विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर के मार्गदर्शन में हिंदी विभागाध्यक्ष वीएन राय, संगीता द्विवेदी, राजेश चौबे, नीराजना तिवारी, सुनीता सिंह के प्रयास से सफलता के लक्ष्य तक पहुंचा। प्राचार्य और प्रबंध समिति ने आयोजन की प्रशंसा की है।