राजनांदगांव

आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
18-Nov-2025 8:25 PM
आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव, 18 नवंबर। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 7 मकान से आंशिक क्षति होने पर 40 हजार रुपए, अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रुपए  एवं डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 21 मकान आंशिक क्षति होने पर 84 हजार रुपए, आग से 1 मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रुपए तथा डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 2 पशुकोठा आंशिक क्षति होने पर 6 हजार रुपए, अतिवृष्टि से एक मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रुपए, अतिवृष्टि से कपड़ा व बर्तन क्षति होने पर 2 हजार 500 रुपए, अतिवृष्टि से एक मकान आंशिक क्षति होने पर 28 हजार रुपए, अतिवृष्टि से एक मकान का दीवाल गिरने से मृत्यु होने पर 37 हजार 500 रुपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत  की है।


अन्य पोस्ट