मृदंग, मंजीरा सहित अन्य वाद्ययंत्रों के माध्यम से गीत गाकर लोगों को समझा रहे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल। कोरोना के संक्रमण से बचाव एवं जागरुकता के लिए महासमुन्द जिले के ग्रामीण मृदंग, मंजीरा सहित अन्य वाद्ययंत्रों के माध्यम से गली. मोहल्ले में जाकर लोगों को समझा रहे हैं। बसना विकासखण्ड के दलदली ग्राम में हर शाम इसी तरह का कार्यक्रम चलता है।
कलेक्टर डोमन सिंह के आग्रह पर वैश्विक माहमारी कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए सभी वर्ग के लोग आगे आ रहे है। इनमे जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, उद्योगपति, व्यवसायिक-सामाजिक-युवा संगठन, गणमान्य नागरिक सहित अन्य संगठन शामिल है। सभी लोग अपने सामथ्र्य के अनुसार कर रहे है। इसी कड़ी में बसना विकासखंड के ग्राम दलदली के ग्रामीणों ने मृदंग, खंजेरी सहित अन्य वाद्ययंत्रों के माध्यम कोरोना से संबंधित कोरोना के संक्रमण के प्रभाव से बचने, सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने, समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहने, स्वच्छता को अपनाने की अपील करते हुए जागरूक करने संबंधित गाना गा. गाकर गांव के मोहल्ले में लोगों को जागरूक कर रहे हंै।
इसके अलावा लोगों ने कोरोना की रोकथाम एवं उपायों के बारे में जन जागरूकता लाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नारा लेखन, कोरोना गाइडलाइन के अनुसार समाजिक दूरी का पालन करते हुए जागरूकता रैली, बाहर आने-जाने वालों को समझाईश सहित अन्य गतिविधियां की जा रही है। इस कार्य में स्थानीय स्तर के पंचायत, पार्षद प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्वयंसेवी संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों, स्थानीय कर्मचारियों, युवा टीम के सदस्य भरपूर सहयोग कर रहे हैं और लोगों को मॉस्क लगाने की अपील कर रहें हैं। ताकि वे लोग अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण एवं प्रभाव को फैलने एवं बचाव के बारे में जानकारी उपलब्ध करा सकें।