महासमुन्द

होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों को नि:शुल्क मिल रहा कोविड दवाई कीट
27-Apr-2021 8:00 PM
 होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों को नि:शुल्क मिल रहा कोविड दवाई कीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 अप्रैल। बागबाहरा अनुविभाग में वर्तमान में होम आइसोलेशन में  रह रहे लोगों व उनसे प्रभावित लोगों को उनके लक्षण के आधार पर चिकित्सा विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय प्रशासन द्वारा जनसहयोग से 1000 कोविड के प्रिस्क्रबाईड दवाई कीट वितरण का अभियान चलाया जा रहा है।

जिला कलेक्टर का कहना है कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को सही समय मे यह दवाइयां यदि मिल जाएगी तो उम्मीद है। उनके हालत में जल्द सुधार हो जाएगा। वितरण के समय क्वारंटीन सदस्यों का गन मीटर से तापमान जांच हो रही है और उनका पल्स ऑक्सिमिटर की रिपोर्ट भी ली जा रही है। ऐसा कॉल सेंटर भी बनाया गया है। जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जनपद मुख्यालय से प्रत्येक दिवस उन होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की स्वास्थ्य स्थिति को जांनने के लिए फोन कॉल किये जाते है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को संक्रमण लक्षण तेज लगते है, तो शीघ्र उन्हें हॉस्पिटल भर्ती होने या कोविड केअर सेंटर लाने के इंतेजाम किया जाता है।

एसडीएम ने बताया अब तक 600 से अधिक कीट बनाई जा चुकी है, जो फील्ड अधिकारियों के माध्यम जरूरतमंदों, लाक्षणिक व पाजिटिव लोगों को वितरित किया जा रहा है। यह डॉक्टर द्वारा प्रेसक्राइब्ड दवाइयों का कीट है, जिसमें 5 दिनों के लिए 6 प्रकार की दवाइयां शामिल है। उम्मीद है जनसहयोग से शासन की इस कार्य से लोगों को संक्रमण प्रभाव से राहत होगी और संक्रमित लोगों को जल्द स्वस्थ होने में सहायक साबित होगी।


अन्य पोस्ट