महासमुन्द

रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा के प्रबंध समिति सदस्य बने अशोक
29-Apr-2021 5:49 PM
रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा के प्रबंध समिति सदस्य बने अशोक

महासमुंद, 29 अप्रैल। राज्यपाल सह अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस छत्तीसगढ़ द्वारा  प्रदेश में रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रबंध समिति में प्रदेश भर से 22 सदस्यों का चयन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य शाखा की प्रबन्ध समिति के सदस्यों का चयन अनुसुइया उइके राज्यपाल सह अध्यक्ष  के अनुमोदन पश्चात  अमृत खालको राज्यपाल के सचिव के हस्ताक्षर से 27 अप्रैल को आदेश जारी किया गया।

उक्त आदेश  के जारी करने लिए सोनमणि बोरा चेयरमैन तथा प्रदीप कुमार साहू राज्य सचिव के द्वारा विशेष पहल किया गया। अशोक गिरि गोस्वामी विगत 25 वर्षों से रेडक्रॉस की गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे अपने मूल कार्य के अतिरिक्त पूरी तन्मयता से रेडक्रॉस की गतिविधियों को संचालित करते रहे है।

उनके प्रयास से रेडक्रॉस के क्षेत्र में महासमुंद जिले को अनेक उपलब्धियां हासिल हुई है।


अन्य पोस्ट