महासमुन्द
मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ
28-Apr-2021 7:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल। जिले के ग्राम बिरकोनी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में कल हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में मंगल आरती हुई। हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। चंडी गेट स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
लॉकडाउन के कारण लाउडस्पीकर बन्द रहा। प्रसाद का वितरण पैकेट में किया गया। इस दौरान राम जनकी मंदिर में विशेष श्रृंगार किया गया। आचार्य लक्ष्मीनारायण वैष्णव ने शाम चार बजे पंच तत्व से अभिषेक कर हनुमान जी का श्रृंगार किया। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ कर जन्म आरती हुई। आचार्य ने बताया कि भगवान हनुमान का जन्म ब्रम्ह मुहर्त में हुआ था। इसलिए ब्रम्ह मुहूर्त में स्नान कर, लोककल्याण के लिए प्रार्थना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे