महासमुन्द

महासमुंद पहुंची 4000 वैक्सीन की एक खेप, आज 30 स्थानों पर टीकाकरण
29-Apr-2021 7:13 PM
महासमुंद पहुंची 4000 वैक्सीन की एक खेप, आज 30 स्थानों पर टीकाकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अप्रैल।
29 तारीख गुरूवार को जिले में संयुक्त रूप से 30 जगहों पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया है। वहीं वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

जिले में 2 लाख से अधिक लोगों को पहला डोज कोविशील्ड का लगाया गया था। जिसके कारण उन्हें दूसरा डोज भी कोविशील्ड का ही लगाया जाना है। इसलिए लोग इसका इतंजार कर रहे थे। 

आज 45 प्लस व 60 प्लस आयु वर्ग के लोगों को दूसरा चरण का टीका लगाया जाएगा। जिले में गत 9 अप्रैल को पिछली बार कोरोना वैक्सीन की 6 हजार डोज की खेप आई थी। उस दौरान कोविशील्ड की 4 हजार डोज व 2 हजार कोवैक्सीन की डोज प्राप्त हुई थी। 

इस खेप में मिले 4 हजार कोविशील्ड वैक्सीन से जिले के सिर्फ  4 हजार लाभार्थियों को कोरोना का दूसरा डोज लगाया गया था। बाकी के 2 लाख से अधिक लाभार्थी 6 हफ्ते से अधिक की अवधि पूरी हो जाने के बाद भी वैक्सीन का इंतजार करते रहे।

लिहाजा 4500 कोविशील्ड व 870 कोवैक्सीन की खेप बुधवार को महासमुंद भेजी है। अब आज गुरूवार से दोबारा दूसरे डोज का वैक्सीनेशन प्रोग्राम फिर से शुरू होगा। 
 


अन्य पोस्ट