महासमुन्द

तिग्गा को महासमुंद परिवहन विभाग की जिम्मेदारी
03-Jul-2021 6:51 PM
तिग्गा को महासमुंद परिवहन विभाग की जिम्मेदारी

महासमुंद, 3 जुलाई। महासमुंद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मोहन साहू का भी स्थानांतरण परिवहन विभाग ने कर दिया है। उन्हें कवर्धा परिवहन क्षेत्रीय अधिकारी बनाकर भेजा है। इसके जगह जिला परिवहन अधिकारी सुकमा के दिदाकुश तिग्गा को महासमुंद की जिम्मेदारी सौंपी है। गत दिनों पूर्व सरकार ने सरायपाली एसडीएम के रूप में आईएएस नम्रता जैन को डिप्टी कलेक्टर बनाकर भेजा है। इनकी पोस्टिंग से जिले में कलेक्टर ने प्रशासनिक फेरबदल कर दी है। सरायपाली एसडीएम बीएस मरकाम और सात महीने पूर्व महासमुंद पोस्टेड हुए राकेश गोलछा का स्थानांतरण कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 30 जून को मंत्रालय से जारी आदेश के तहत नम्रता जैन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के पद पर पदस्थ किया गया है। इस आदेश के जारी होते ही कलेक्टर महासमुंद ने भी प्रशासनिक फेरबदल कर प्राशासकीय कार्यों के सुचारु रूप से संपादन के लिए अस्थाई रूप से अगामी आदेश तक बीएस मरकाम को सरायपाली से हटाकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा की जिम्मेदारी दी है। 
 


अन्य पोस्ट