महासमुन्द

फिर से तीन दंतैल महासमुंद पहुंचे, गांवों में अलर्ट
05-Jul-2021 5:26 PM
फिर से तीन दंतैल महासमुंद पहुंचे,  गांवों में अलर्ट

महासमुंद, 5 जुलाई। महीनेभर बलौदाबाजार जिले के बार क्षेत्र में रहने के बाद एक बार फिर से तीन दंतैल महासमुंद जिले की सीमा पर पहुंच गए हैं। सिरपुर क्षेत्र में कल देर रात हाथियों का मूवमेंट बढ़ा तो आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही वन विभाग की गश्ती टीम हाथियों के मूवमेंट पर नजर रख रही है। बीती रात वन विभाग को हाथियों के महासमुंद क्षेत्र में वापस लौटने की जानकारी मिली।

दंतैल के आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रात ही आसपास गांवों में पहुंची और हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखने के साथ ही आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों दंतैल को वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 132 और 133 के आसपास देखा गया है। तीनों दंतैल समाचार लिखते तक इसी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट