महासमुन्द

शराब के साथ एक गिरफ्तार
06-Jul-2021 5:09 PM
शराब के साथ एक गिरफ्तार

महासमुंद, 6 जुलाई। कोतवाली पुलिस ने 35 पौवा देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को रविवार की शाम बाइक में शराब तस्करी की सूचना मिली। सूचना पर तुमगांव रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बेमचा की ओर से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 06 जीटी 4307 को रोका गया।

बाइक चालक ने अपना नाम नीलकंठ साहू (28) लाफिन खुर्द बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 35 पौवा देशी शराब जब्त किया गया। मामले में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।
 


अन्य पोस्ट