महासमुन्द

गली में बेच रहे थे शराब, मना करने पर ब्लेड से हमला
06-Jul-2021 5:05 PM
गली में बेच रहे थे शराब, मना करने पर ब्लेड से हमला

महासमुंद, 6 जुलाई। गली में शराब बेचने से मना करने पर दो युवकों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना में उक्त व्यक्ति को काफी चोटें आई है। 
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अटल आवास, नयापारा महासमुंद की है। प्रार्थी मोहम्मद अली ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 7 निवासी मोहम्मद अली रविवार को अपनी बहन के घर मिलने के लिए अटल आवास नयापारा गया था। यहां दिलीप कुमार साहू और सेन्टो पुरैना शराब बेच रहे थे। मोहम्मद अली ने ऐसा करने से मना किया तो दोनों भडक़ गए और दिलीप कुमार साहू ने बोल्डर(पत्थर) से मोहम्मद अली के पैर पर वार किया। वहीं सेन्टो पुरैना ने ब्लेड से उसके बाएं हाथ, सीने में हमला कर दिया। इससे मोहम्मद अली के हाथ में तीन जगह और सीने में चोट आई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की मदद से मोहम्मद अली थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।
 


अन्य पोस्ट