महासमुन्द

जिले में 7 हजार 120 लोगों को टीका लगा
04-Jul-2021 5:54 PM
जिले में 7 हजार 120 लोगों को टीका लगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जुलाई।
जिले में टीकाकरण के लिए गत शुक्रवार को कोविशील्ड के 15 हजार डोज दिए गए थे। इन टीकों के साथ कल शनिवार को जिले में कुल 307 सेंटर्स पर टीकाकरण किया गया। इन सेंटर्स में बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाया गया। जिसके बाद रविवार के टीकाकरण के लिए कम संख्या में टीके बचे। लिहाजा आज रविवार को टीकाकरण के लिए विभाग ने सिर्फ 16 सेंटर निर्धारित किए हैं।

गौरतलब है कि जिले में रोजाना 15 हजार टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन राज्य से इतने ही संख्या में लगातार टीके प्रदान किए जा रहे हैं, जिसके कारण लंबे समय तक तेजी से टीकाकरण कार्य प्रभावित हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 45 प्लस और 18 प्लस कैटेगरी में लगभग 13 हजार 800 लोगों को टीका लगाया गया है। वर्तमान में जिले में लगभग 1200 वैक्सीन की डोज ही स्टॉक में है। इससे पहले बुधवार को जिले के लिए 10 हजार 420 कोवैक्सीन की डोज मिली थी जिससे गुरुवार को कुल 247 सेंटर्स में टीके लगाए गए थे। जिसमें 7 हजार 120 लोगों को टीका लगा था।

इसके बाद परसों शुक्रवार को ही 116 सेंटर्स में कम-कम वैक्सीन वायल के साथ लगभग 3300 टीके लगे। फि र परसों शुक्रवार को ही कोविशील्ड के 15 हजार डोज दिए गए, जिससे कल शनिवार को पूरी रफ्तार से वैक्सीनेशन हुआ। लगभग 1 सप्ताह से वैक्सीनेशन 1 दिन तेजी से और 1 दिन धीमी गति से चल रहा है। आज रविवार के लिए विभाग ने 16 सेंटर निर्धारित किया है। इसमें 45 प्लस और 18 प्लस कैटेगरी के लोगों को कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके तहत बागबाहरा ब्लॉक में कुल 7 केंद्र निर्धारित है। जिसमें सीएचसी बागबाहरा, पीएचसी खल्लारी, कोमाखान, खम्हरिया, मुनगासेर, हाथीबाहारा व तेंदुकोना शामिल है।
 


अन्य पोस्ट