महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जुलाई। आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन, महासमुन्द विधानसभा प्रभारी संजय यादव, कादिर चौहान, गोपाल वैष्णव ने कल महासमुन्द कोतवाली पहुंच कर थाना प्रभारी शेर सिंग बांदे को विगत दिनों महासमुंद में दिव्यांशु देवांगन आत्महत्या प्रकरण पर संज्ञान लेने, सही तरीके से जांच करने की मांग की है। इस पर थानेदार ने आश्वासन दिया है कि नये सिरे मामले की छानबीन की जाएगी।
मालूम हो कि दिव्याशु की मौत के बाद परसों उसकी मां ने भी आत्महत्या कर ली है। दिव्यांशु के परिजनों ने उसकी मौत को हत्या बताते हुए तफतीश की मांग की है। उसकी मृत्यु को एक महीना बीत चुका है लेकिन अब तक उनका कॉल डिटेल नहीं निकाला जा सका है।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि पुलिस शीघ्र ही मृतक के मोबाइल का काल डिटेल निकालकर उसके कांटेक्ट में रहने वालों से पूूछताछ करे। क्योंकि 18 साल के लडक़े द््वारा आत्महत्या जैसे कदम उठाना सहज नहीं है। जरूर इसके पीछे कुछ ना कुछ राज छुपा है। पुलिस तत्काल इस पर कार्रवाई करें अन्यथा आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि इस मामले में जांच की देरी की वजह से उनकी मां ने भी आत्महत्या कर ली है।