महासमुन्द

महासमुंद जिले में हर रोज बढ़ रहे डायरिया के मामले
25-Jul-2022 4:06 PM
महासमुंद जिले में हर रोज बढ़ रहे डायरिया के मामले

कहीं-कहीं पर तो बरामदे में स्ट्रेचर पर जारी है मरीजों का इलाज

बसना के केशरपुर, बम्हनी,कंचनपुर में टंकी का गंदा पानी पीकर 48 बीमारों की हालत अब ठीक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा/महासमुंद, 25 जुलाई।
महासमुंद जिले में डायरिया के केस हर रोज बढ़ रहे हैं। गलीचौराहों पर चर्चा है कि ग्रामीण अंचलों में टंकियों की सफ ाई नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। बताना जरूरी है कि ग्रामीण इलाकों में सोलर डुअल सिस्टम टैंक सहित अन्य टंकियां लगाई गई है। उसे बोर के पानी से भरा जाता है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी दूषित हो गया है। बसना के केशरपुर व बम्हनी व कंचनपुर में टंकी का गंदा पानी पीकर परसों शनिवार को 48 ग्रामीण बीमार हो गए थे। सभी का इलाज अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में चला। इनमें से सभी को कल रविवार को छुट्टी दे दी गई है। लेकिन जिले के गांवों में हालात खतरे को इंगित करता है। ग्रामीण को बड़ा समूह उल्टी दस्त की शिकायतें लेकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। पिथौरा सीएचसी में मरीजों की संख्या इतनी हो गई है कि जगह कम पड़ रही है। बरामदे में स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज हो रहा है।

बीएमओ तारा अग्रवाल ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी है कि मरीजों की स्थिति में सुधार आ गया और सभी को छुट्टी दे  दी गई है। बीएमओ के मुताबिक कंचनपुर में भी केसरपुर से पानी की सप्लाई उसी टंकी से हो हुई थी। इसलिए वहां के 10 ग्रामीण भी बीमार हुए हैं। एक महिला की बसना में मौत हो गई है।

ठीक इसके विपरीत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग केईई शंकर धकाते का कहना है कि शहर सहित ग्रामीण अंचलों में पानी की टेस्टिंग लगातार की जा रही है। इसके लिए एनजीओ, गांव की समिति सहित विभाग के कर्मचारी पानी को बारिश के पहले जांच करती हैं। उसके बाद बारिश सीजन समाप्त होने तक ये पानी की टेस्टिंग करते हैं।

गौरतलब है कि बसना के केशरपुर, बम्हनी व कंचनपुर में टंकी का गंदा पानी पीकर शनिवार को 48 ग्रामीण बीमार हो गए थे। एक महिला को इलाज के लिए चिकित्सालय ले जाते उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। बीमारों में बच्चे, बूढ़े व युवा शामिल हंै। कंचनपुर में भी केसरपुर से पानी की सप्लाई उसी टंकी से हो हुई थी। इसलिए वहां के 10 ग्रामीण भी उल्टी दस्त के शिकार हुए थे। इस तरह जिले के कंचनपुर में उल्टी दस्त से एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
बीएमओ तारा अग्रवाल ने बताया कि कंचनपुर व केसरपुर के पानी का सैंपल लिया गया है। उसे जांच के लिए भेजा है। शनिवार को इन दोनों जगहों को मिलाकर 48 लोग डायरिया के शिकार हुए। रविवार को यह संख्या बढक़र केशरपुर में 61 हो गई है। वहीं कंचनपुर में 10 है। कंचनपुर की रहने वाली प्रिया पटेल पति दौलत 37 साल भी डायरिया की शिकार हुई थी। उसकी हालत को देखते हुए परिजनों ने बसना सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वह अस्पताल पहुंच पाती इससे पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।


अन्य पोस्ट