महासमुन्द

महासमुंद: अप्रैल से जुलाई तक 85 हाट बाजारों में पहुंचे 1136 चिकित्सक दल, 93 हजार 864 का स्वास्थ्य परीक्षण
27-Jul-2022 3:44 PM
महासमुंद: अप्रैल से जुलाई तक 85 हाट बाजारों में पहुंचे 1136 चिकित्सक दल, 93 हजार 864 का स्वास्थ्य परीक्षण

महासमुंद, 27 जुलाई। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत महासमुंद जिले के 85 हाट बाजार क्लीनिक में लगभग 94 हजार लोगों का स्वास्थ्य जांच व इलाज किया गया। यह हाट.बाजार क्लीनिक सभी ब्लॉक में हर सप्ताह लगाया जा रहा है जिससे लोगों के दो कार्य हाट.बाजार में हों और वे स्वस्थ रहें औऱ समय पर किसी भी प्रकार की बीमारी का इलाज हो पाए। जिले में अप्रैल माह से 17 जुलाई तक 85 हाट बाजारों में 1136 चिकित्सक दल गए। इसमें कुल 93 हजार 864 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको दवाइयां दी गई।

इन साप्ताहिक हाट बाजारों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजनांतर्गत स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। यहां गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, प्रसवपूर्व संपूर्ण जांच व पूर्ण टीकाकरण, बीपी, शुगर, मलेरिया, जांच कीट के माध्यम से पैथालॉजी जांच, नेत्र जांच, जागरूकता, मातृ व शिशु पोषण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। जिले में लगाये जा रहे हाट बाजार में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में मलेरिया,  फाइलेरिया, टीबी, डायरिया, कुपोषण, एनीमिया, सिकलसेल, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज के साथ ही गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन के अलावा गर्भधारण परीक्षण भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चर्म रोग और एचआईवी की भी जांच की गई। सबसे ज्यादा 24 हजार 466 लोगों  की जांच ब्लड प्रेशर और 23 हजार 464 डायबिटीज मधुमेह की जांच की गई। जिले के विकासखंड बागबाहरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम चुरकी,  खट्टी, तुसदा आदि के साप्ताहिक हाट बाजार में आये ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने बताया कि शासन की यह योजना बहुत ही फ ायदेमंद है।
 


अन्य पोस्ट