महासमुन्द

नाबालिग को भगाने वाला नाबालिग आरोपी हिरासत में
27-Jul-2022 3:06 PM
नाबालिग को भगाने वाला नाबालिग आरोपी हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 जुलाई।
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले और उनके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 मालूम  हो कि एसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में लगातार मुस्कान अभियान के तहत नाबालिगों की खोजबीन चल रही है। एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही दिनों में मामले को संज्ञान में लेकर टीम कार्रवाई कर ही है। इसी क्रम में पिथौरा पुलिस ने 18 जुलाई को नाबालिग को भगाने की शिकायत दर्ज कर 26 जुलाई तक खोजबीन करते हुए नाबालिग को बरामद किया और आरोपी को जेल भेज दिया।

इस मामले में 18 जुलाई को नाबालिग के पिता ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई। 25 जुलाई को खोजबीन के दौरान  मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग को मुंगेली में रखा है। सूचना मिलते ही टीम मुंगेली रवाना हुई और ग्राम कोदवाबानी लालपुर  निवासी यशवंत जांगड़े (19) को हिरासत में लेते हुए नाबालिग को कब्जे मेें लिया। इस प्रकरण में आरोपी के सहायक रिश्तेदार विश्वनाथ निषाद 32 को भी गिरफ्तार किया गया है।
 


अन्य पोस्ट