महासमुन्द
महासमुंद, 26 जुलाई। महासमुंद जिले में रविवार को 1 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई थी। रविवार को जुलाई माह में सबसे कम संक्रमित मिले।
इसका कारण है बहुत कम मात्रा में कोरोना सैम्पल की जांच। रविवार को जिले में सिर्फ 132 की ही जांच हुई, जिसमे 1 संक्रमित मिले। इससे पहले रोजाना 500 से अधिक की जांच हो रही थी। जिसमें 10 से अधिक मरीजों की पुष्टि हो रही थी। इधर सोमवार को
377 सैम्पल की जांच की गई
जिसमें जिले से 26 संक्रमितों की पहचान हुई। इसी के साथ जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 169 हो गई है। वहीं सोमवार को कोई भी संक्रमित स्वस्थ नहीं हुए। जिले में अब तक 33 हजार 294 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 32 हजार 232 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं 377 लोगों की मौत भी कोरोना की वजह से हुई है।
कल सोमवार को महासमुंद ब्लॉक से 5, बागबाहरा से 1 पिथौरा से 4, बसना से 4 और सरायपाली से 12 संक्रमितों की पहचान हुई है। सभी संक्रमितों का स्वास्थ्य स्थिर है, जिन पर स्वास्थ विभाग नजर बनाए हुए है और नए संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। सभी का इलाज घर पर ही हो रहा है।