महासमुन्द

शासकीय प्राथमिक शाला शेर में शाला विकास समिति का गठन
25-Jul-2022 3:28 PM
शासकीय प्राथमिक शाला शेर में शाला विकास समिति का गठन

महासमुंद, 25 जुलाई। शासकीय प्राथमिक शाला शेर में शाला विकास समिति का गठन किया गया है। पालक समिति के सर्वसहमति से सभी पदों के लिए चुनाव हुआ। बैठक में शाला विकास समिति का अध्यक्ष जागेश्वर जायसवाल और उपाध्यक्ष हेमंत कुमार साहू चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कश्यप और सचिव वीणा पांडे व शिक्षाविद संतोष कुमार जायसवाल मनोनित हुए। जबकि महिला सदस्य मानकी बाई,  सिदार, भगवती बाई साहू, सुनैना साहू, शारदा बाई कैवत्र्य, यास्मीन जोशी, गायत्री गेंदले, सविता डडसेना, निरजा वर्मा चुने गए।

बैठक में  प्रधानपाठक वीणा पांडेय ने कहा कि बाहरी व्यक्ति स्कूल के अंदर घुसकर बदमाशी करते हैं। स्कूल के दीवारों को नुकसान पहुंचाया जाता है। इसके अलावा नल की टोटी को भी तोडऩे के साथ अन्य शरारतें करते हैं। शिक्षकों ने इन सब से परेशान होकर गुरुवार को पालक समिति के बैठक में खुलकर बात रखी। शाला विकास समिति ने निर्णय लिया कि गांव में मुनादी कराया जाएगा। अगर शरारती तत्व बदमाशी करते हुए रंगे हाथ पकड़े  गए तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  बैठक में पालकगण सियाराम अंचल, शुक्रीता बाई साहू, सेवकराम अंचल,जगदीश वर्मा, छेदीलाल वर्मा,  लखित केंवट, नरेंद्र कुमार साहू, हीरामणि जायसवाल आदि सहित बड़ी संख्या में शाला विकास समिति के सदस्य मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट