महासमुन्द
महासमुंद, 5 अगस्त। आयुक्त आदिम जाति तथा अनु. जाति विकास विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, मेडिकल, कृषि, वेटनरी, पॉलीटेक्निक कालेज, आईटीआई, नर्सिंग, डीएड एवं बीएड आदि जिनमें अध्ययनरत् अनु. जनजाति. अनु. जनजाति एवं अन्य पिड़छा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी जिन्होंने संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, संस्था व पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन तथा पाठ्यक्रम का वर्ष परिवर्तन के लिए आवेदन प्रस्तुत किये थे। उनके आवेदनों का शासन द्वारा अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इन छात्रों को 5 अगस्त तक अपना आवेदन पूर्ण कर अध्ययनरत् संस्था में जमा कराते हुए छात्रवृत्ति स्वीकृत करें। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्रवाई पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था जिम्मेदार होंगे।