महासमुन्द

भांग युक्त जल से बम्हनेश्वरनाथ का अभिषेक पूजन
06-Aug-2024 3:06 PM
भांग युक्त जल से बम्हनेश्वरनाथ का अभिषेक पूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 6 अगस्त।
सावन के तीसरे सोमवार को बम्हनी के बम्हनेश्वर महादेव का भांग युक्त जल से अभिषेक किया गया। यहां सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। वहीं बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू के नेतृत्व में पंचकोशी दर्शन करने पहुंचे दर्शनार्थियों ने मानव जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर गुंजित होता रहा।

मंदिर ट्रस्ट कमेटी के डॉ.संतोष अग्रवाल ने बताया कि श्रावण मास में यहां प्रतिदिन श्रावणी पूजन मासिक अनुष्ठान किया जा रहा है। जिसमें सांगोपांग पूजन एवं दुग्धाभिषेक पश्चात श्रृंगार आरती की जा रही है।

पूजन नगर पुरोहित पंकज नारायण बाबा शर्मा द्वारा किया जा रहा है। जिसमें मुख्य यजमान होरीलाल पांडेय, उप यजमान पं. संतोष दुबे हैं। इसके अलावा तीसरे सावन सोमवार को यजमान के रूप में नेहा अरुण अग्रवाल रायपुर, श्यामा सुबोध अग्रवाल मंदिर हसौद, स्वाति अमिताभ अग्रवाल आरंग, मुस्कान अग्रवाल, प्रमोद पांडेय, सुखीराम साहू आदि पूजन में शामिल हुए। चौथे सोमवार 12 अगस्त को कपूर युक्त जल से बम्हनेश्वरनाथ का अभिषेक किया जाएगा। 
 


अन्य पोस्ट