महासमुन्द

महारुद्राभिषेक में शामिल हुए भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री
06-Aug-2024 3:19 PM
 महारुद्राभिषेक में शामिल हुए  भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अगस्त।
नगर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा कराए जा रहे श्रावण मास में एक माह के महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम में तृतीय सोमवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय शामिल हुए। उनके साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार सहित पूजा में सम्मिलित हुए। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व नगर के गणमान्य नागरिक भी महारुद्राभिषेक में शामिल हुए।

इससे पहले पवन कुमार साय का आगमन विधायक कार्यालय में हुआ और उपस्थित विधायक व भाजपाजनों ने उनका स्वागत किया। मालूम हो कि श्रावण मास में विशाल मेगा मार्ट परिसर व विधायक कार्यालय के पीछे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा विगत 8 वर्षों से महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम करवाया जा रहा है। 

कल इस सोमवार को श्रावण का तीसरा सोमवार था। जिसमें पूजन के बाद रुद्राक्ष वितरण भी किया गया। तीसरे सोमवार के महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ। फिर महादेव की आरती और प्रसाद वितरण हुआ। वहीं रुद्राक्ष वितरण भी किया गया। 

हर साल नगर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु पूजा में शामिल होते हैं। इस बार श्रावण मास 22 जुलाई से प्रारंभ हुआ है। उसी दिन से ही महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ हैए जो कि 19 अगस्त तक चलेगी। प्रतिदिन सुबह वेदी पूजा, महामृतुंज्य जाप व महारुद्राभिषेक होता है। इसके पश्चात् मानस मंडली द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति दी जाती है। शाम में हवन-पूजन कार्यक्रम होता है।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पूनम चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, शंकर अग्रवाल, संजय शर्मा, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, अनिता रावटे, सतपाल सिंह पाली, रमेश साहू, प्रकाश शर्मा, प्रदीप चंद्राकर, झनक लाल साहू, येतराम साहू, सुधा साहू, बंटी शर्मा, कौशल्या बंसल, पवन पटेल, देवीचंद राठी, मीना वर्मा, महेंद्र जैन, मनीष शर्मा उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट