महासमुन्द
13 सितंबर को जिला संघ का निर्वाचन एवं जिला परिषद का गठन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अगस्त। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ महासमुंद के जिला परिषद की बैठक में जिला संघ की निर्वाचन प्रक्रिया अनुमोदन पश्चात एम आर सावंत जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्का. के निर्देशन में राम कुमार साहू जिला निर्वाचन अधिकारी व तुलेन्द्र सागर एवं प्रमोद कन्नौजे सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स जिला संघ महासमुंद के लिये जिला संघ निर्वाचन के लिये अधिसूचना प्रसारित किये है।
जिसके अनुसार 30 जुलाई से 20 अगस्त तक सदस्यता अभियान जिसमें 5000 रुपए आजीवन सदस्य एवं 1000 रुपए साधारण सदस्य शुल्क के साथ कोई भी नागरिक सदस्यता ग्रहण कर जिला संघ का सदस्य बन सकता है। 23 अगस्त को सदस्यता सूची का प्रकाशन कर 28 अगस्त को आजीवन सदस्य एवं साधारण सदस्य में से 10 सदस्यों में 1 सदस्य मतदाता के रूप चयन किया जाएगा।
30 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन एवं 2 दिवस तक दावा आपत्ति पश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 3 से 5 सितंबर संध्या 5 बजे तक जिला अध्यक्ष 1 पद के लिये 3000 रुपए, जिला उपाध्यक्ष 6 पद 3 महिला 3 पुरुष के लिये 2000 रुपए शुल्क के साथ नामांकन आवेदन आमंत्रित हैं।
इसके बाद 6 सितंबर को नामांकन आवेदन की जांच एवं वैध नामांकन उम्मीदवार के नाम का प्रकाशन होगा। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के प्रत्याशी किसी दूसरे का प्रस्तावक व समर्थक नहीं बन सकता तथा एक प्रस्तावक व समर्थक दूसरे का नहीं बन सकते। 10 सितंबर को कार्यालयीन समय तक नाम वापसी, 11 सितंबर को उम्मीदवारों की नामांकन सूची का अंतिम प्रकाश होगा। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 13 सितंबर को निर्वाचन 11 से 1.30 बजे तक मतदान 2 से 3.30बजे तक मतगणना पश्चात 3.30 से 5 बजे तक जिला परिषद की बैठक एवं जिला संघ गठन प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा।
जिसमें जिला संघ के अन्य पदों जिला मुख्य आयुक्त, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, जिला स्काउटर गाइडर आदि के लिये मनोनयन, चयन कर जिला संगठन गठित किया जावेगा। जिनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। उपरोक्त अधिसूचना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिला प्रशिक्षण केंद्र महासमुंद के सूचना पटल में चस्पा की गई है। कार्यालयिन समय में अवलोकन कर सकते हैं। स्काउट गाइड शाखा प्रभारी खेल विभाग से संर्पक किया जा सकता है।