महासमुन्द

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
06-Aug-2024 3:37 PM
डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु  आवेदन आमंत्रित

महासमुंद, 6 अगस्त। छग शासन कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2024 हेतु डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप ने बताया कि आवेदन पत्र जिले के उप संचालक कृषि एवं विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय तथा कृषि विभाग के वेबसाइट से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं तथा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पूर्ण कर संबंधित कार्यालय में 31 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन से संबंधित नियम एवं शर्तें, योग्यता, चयन एवं मूल्यांकन का मापदण्ड से संबंधित जानकारी उप संचालक कृषि कार्यालय व संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। उपरोक्त सूचना की सम्पूर्ण जानकारी कृषि विभाग के वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है। 
 


अन्य पोस्ट