महासमुन्द

पिरदा कॉलेज में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह
06-Aug-2024 2:08 PM
पिरदा कॉलेज में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 अगस्त। शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य बृजलाल पटेल के मार्गदर्शन में 5 अगस्त को नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप हर प्रसाद पटेल अम्बुद्ध उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य बृजलाल पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार पटेल, दीनबंधु प्रधान, हरिकेश भोई,रमेश प्रधान, इमामुद्दीन शेख उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना का गायन बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा पुष्पांजलि देवांगन एवं उनके साथी द्वारा किया गया। पश्चात दीनबंधु प्रधान ने कविता पाठ की। प्राचार्य बृजलाल पटेल ने नई शिक्षा नीति के उद्देश्य पर चर्चा की एवं विद्यार्थियों को इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया।

मुख्य अतिथि हर प्रसाद पटेल ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश हेतु बधाई दी गई। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय के हिंदी के सहायक प्राध्यापक अंकित भोई ने महाविद्यालय के विभिन्न सुविधाओं एवं विभिन्न प्राध्यापकों का परिचय कराया। आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं रेड क्रॉस प्रभारी नवीन कुमार साहू ने रेड क्रॉस सोसाइटी की उपलब्धियों के बारे में बताया।  राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी मकरध्वज राणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित विषय पर छात्र-छात्राओं से चर्चा की। अजय भोई भौतिकी के सहायक प्राध्यापक ने ग्रंथालय से संबंधित जानकारी दी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रकोष्ठ के संयोजक प्रविन्द पटेल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन हिंदी के सहायक प्राध्यापक अंकित भोई ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं पालक उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी मकरध्वज राणा ने दी है।


अन्य पोस्ट