महासमुन्द

महासमुंद स्टेशन से होकर गुजरने वाली समता व लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का रास्ता बदला
07-Aug-2024 2:35 PM
महासमुंद स्टेशन से होकर गुजरने वाली समता व लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का रास्ता बदला

 महासमुंद से रायपुर जाने  पेसैंजर एक मात्र सहारा

 यात्रियों को सप्ताह भर होगी परेशानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 अगस्त। रेल प्रशासन ने 14 से 19 अगस्त के बीच 72 ट्रेनें रद्द कर दी है। जिसमें से दो ट्रेनें रायपुर-महासमुंद-विशाखापट्टनम रेल मार्ग भी शामिल हैं। ये दोनों ट्रेनें रद्द नहीं की गई हंै बल्कि रास्ता बदल कर चलाई जाएंगी। इन्हें विशाखापट्टनम से विजयवाड़ा की ओर डायवर्ट किया गया है। इनमें समता सुपपर फास्ट विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन गाड़ी नं. 12807 एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनल एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी है।

मालूम हो कि विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन के बाद से रायपुर आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी होगी। इन यात्रियों को अब सायं तक रायपुर जाने वालों के लिये मात्र एक पेसेंजर विशाखापट्टनम-रायपुर सहारा है। रेलवे सूत्रों से जानकारी मिली है कि बजट प्रस्तुत करने के बाद छग में रेल लाइन परियोजना का कार्य एक बार फिर तेज रफ्तार पकडऩे लगा है। यह भी अवगत हो कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल रेल मंडल के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र के कलमना रेल खंड के मध्य में तीसरी लाइन को कलमना रेलवे स्टेशन से जोडऩे के लिये इलेक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस हेतु रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की है। जबकि कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जायेगा। इससे खासकर सायं तक इस गाड़ी से रायपुर पहुंचकर सारनाथ एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस, चक्रधरपुर.नागपुर, पोरबंद.हावड़ा, शालीमार एक्सप्रेस, मुंबई हावड़ा एक्सप्रेस को पकडऩे में यात्रियों की परेशानी बढ़ी है। इस वक्त विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस ट्रेन नं.12807,  6,10,11,13,14,15 एवं 16 अगस्त को विजयवाड़ा से बल्लारशाह होकर चलेगी। इसी तरह ट्रेन नं. 12808 समता एक्सप्रेस जो सुबह महासमुंद करीब 7 बजे आती है। यह गाड़ी 8,12,13,14,15,16 एवं 20 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से नागपुर बल्लारशाह से विजयवाड़ा होकर चलेगी। जबकि 20 अगस्त को ट्रेन नं. 22848 एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग भी परिवर्तित किया है। यह गाड़ी भुसावल, वर्धा, बल्लारशाह से विजयवाड़ा होकर विशाखापट्टनम पहुंचेगी। जबकि ट्रेन नं. 22847 आगामी 18 अगस्त को विजयवाड़ा बल्लारशाह, वर्धा से भुसावल होकर चलेगी।


अन्य पोस्ट