महासमुन्द

दो साल पूरे, महासमुंद नपाध्यक्ष ने गिनार्इं उपलब्धियां
06-Aug-2024 3:10 PM
दो साल पूरे, महासमुंद नपाध्यक्ष  ने गिनार्इं उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 6 अगस्त।
नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने दो वर्ष अध्यक्षीय कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को प्रेसवार्ता ली, जिसमें दो साल के दौरान किए गए कार्यों और अपनी उपलब्धि को बताया।

महिलांग ने कहा कि दो साल के दौरान शहर में अनेक विकास कार्य किए। उन्होंने बताया कि शहर में पहले सुअर के आतंक से लोग परेशान थे। इन दो साल में शहर को सुअर मुक्त कराया। शहर में बंद महिला जीम को फिर से खुलवाया गया। इसका लाभ महिलाओं को मिलने लगा है।

उन्होंने बताया कि शहर को सुंदर बनाने के लिए तिरंगा लाइट लगाया गया। शहर में पांच स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगवाया गया। इसी तरह पेयजल की समस्या थी। बोर खनन करवाकर उसे दूर कर दिया गया है। शहर के विभिन्न मार्गों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर किया गया। शहर को स्वच्छ रखने के लिए सार्वजनिक जगहों में डस्टबिन लगवाया गया। यातायात नियंत्रण के लिए शहर के तीन प्रमुख जगहों पर यातायात के पालन के लिए रिकार्डिंग सिस्टम लगाया गया। 

बताया कि शहर के तालाब को स्वच्छ रखने के लिए शहरवासियों की मांग पर निर्माल्य रथ की शरुआत की। यातायात नियंत्रण के लिए शहर के तीन प्रमुख जगहों पर यातायात के पालन के लिए रिकार्डिंग सिस्टम लगाया गया। शहर के तालाब को स्वच्छ रखने के लिए शहरवासियों की मांग पर निर्माल्य रथ की शुरुआत की गई है। मच्छरों के आतंक से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए फॉगिंग मशीन की शुरुआत की गई। दो ओवर हेड पानी टैंक भी टेंडर प्रक्रिया धीन है। दो जगहों पर मॉडल सुलभ शौचालय निर्माणाधीन है।


अन्य पोस्ट