नपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17अगस्त। नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने पालिका कार्यालय परिसर में पालिका उपाध्यक्ष सभापति, पार्षदों, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिकों की उपस्थिति में सुबह साढ़े 8 बजे ध्वजारोहण किया। श्रीमती महिलांग ने कार्यक्रम में उपस्थितजनों को पर्व की बधाई दी। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर, सभापति बबलू हरपाल, सरला गोलू मदनकार,डमरूधर मांझी, अमन चंद्राकर, पवन पटेल, पार्षद, मीना वर्मा, मनीष शर्मा, मुन्ना देवार, रिंकू चंद्राकर, महेन्द्र जैन, राजू चंद्राकर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, पूर्व पार्षद संजय शर्मा व अन्य पार्षद सीएमओ लवकेश कुमार, जल प्रभारी सीताराम चेलक, दिलीप कश्यप, दिलीप चंद्राकर, करण यादव, नौशाद बक्श, गुमान ध्रुव, जय सोना, शुभम सोना, रिक्की महंती समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी व नागरिक मौजूद थे। श्रीमती महिलांग ने शहर के गांधी चौक, शास्त्री चौक, नेहरू चौक, अम्बेडकर चौक समेत अन्य चौक-चौराहों पर शहीद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
डाइट में ध्वजारोहण
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने ध्वजारोहण किया। छात्राध्यापकों ने लघु नाटक प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। मोनिका, चांदनी, पद्मिनी एवं साथियों ने राष्ट्र भक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य एवं कुमकुम टंडन ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। दीपिका नंदा, योगेन्द्र पांडे की एकल गीत, प्रियंका पटेल, किरण साहू एवं कामदेव की अभिव्यक्ति विचार से सभी प्रभावित हुए।
इस अवसर पर प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने कटहल के पौधे का रोपण किया। सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन के संयोजन में तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा केनवास जैसे अलग-अलग आयोजन छात्राध्यापकों के साथ किया गया।
इस अवसर पर अरुण प्रधान, के. सिंग, व्याख्याता उमादेवी शर्मा, राजेश चंद्राकर, संतोष साहू, कमलेश पाण्डेय, सुमन दीवान, दुर्गा सिन्हा, किरण कन्नौजे, तिलोत्मा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर, झरना साहू, सुनील साहू, आंकाक्षा साहू, प्रदीप, राधा साहू समेत समस््त छात्र प्राध्यापकों का योगदान रहा।
विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीटीआई रोड स्थित विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण किया, राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रहास चंद्राकर, संजय शर्मा, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, निरंजना शर्मा, प्रदीप चंद्राकर, झनक लाल साहू, येतराम साहू, सुधा साहू, यतेंद्र साहू, बंटी शर्मा, पवन पटेल, मनीष शर्मा, मंगेश टांकसाल,देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, राजेंद्र चंद्राकर, दिग्विजय साहू, देवेंद्र चंद्राकर, दिनेश रुपरेला, सोनाधर सोनवानी, हनीश बग्गा, शुभ्रा शर्मा, अरविंद प्रहरे, नंदू जलक्षत्री, आनंद साहू, अमन वर्मा, आकाश पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे।