महासमुन्द

सब इंस्पेक्टर को युवक ने पीटा, वर्दी फाड़ी, जुर्म दर्ज
13-Aug-2024 2:32 PM
सब इंस्पेक्टर को युवक ने पीटा, वर्दी फाड़ी, जुर्म दर्ज

महासमुंद,13 अगस्त। बम्हनी में ड्यूटी पर लगे सब इंस्पेक्टर से मारपीट तथा वर्दी फाडऩे के एक मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इस मामले को लेकर सब इंस्पेक्टर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 सब इंस्पेक्टर उत्तम तिवारी ने बताया कि वे चौकी बुंदेली नाना तेंदूकोना में उप निरीक्षक के पद पर बदस्थ है। उनकी ड्यूटी पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कांवरियों के जलाभिषेक के संबंध में 10  से 11 अगस्त की सुबह 6 बजे तक पेट्रोलिंग नम्बर 1 बम्हनी से कलेक्ट्रेट तक लगी थी।  डयूटी के दौरान बुंदेली चौकी का आरक्षक 309 हिवराज कुर्रे एवं पेट्रोलिंग वाहन का चालक खेदू राम निषाद थे। जिनके साथ यातायात पेट्रोलिंग करते हुये 11 अगस्त को करीब 2.15 बजे ग्राम बम्हनी स्थित शिव मंदिर जहां से शिव भक्तों वे पहुंचे तो एक युवक मंदिर प्रांगण में जो कि सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों को गालियां दे रहा था।

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि गाली नहीं देने के संबंध में समझाने पर उक्त व्यक्ति द्वारा तुम क्या कर लोगे, तुम्हें ट्रक से कुचल कर मार डालूंगा कहा गया। इस पर उसे समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन उक्त युवक द्वारा आवेश में आकर वर्दी की शर्ट के कालर को पकड़ लिया। जिसे छुड़ाने का प्रयास करते समय आरोपी ने प्रार्थी के दाहिने हाथ की बीच वाली अंगुली एवं हथेली को दांत से काट दिया। साथ ही उनकी वर्दी शर्ट को फ ाड़ दिया और हाथ मुक्के से मारपीट करने लगा।

 हालात देखकर प्रार्थी के साथ चल रहे आरक्षक हिवराज कुर्रे एवं वाहन चालक खेदूराम निषाद ने बीच बचाव कर छुड़ाया। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मुकेश कुमार गायकवाड़ निवासी बम्हनी थाना महासमुंद बताया। कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351-3, 118, 121, 221, 132 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट