महासमुन्द

साइबर ठगी से बचने के बताए उपाय
14-Aug-2024 2:30 PM
साइबर ठगी से बचने के बताए उपाय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 अगस्त। नवकिरण अकादमी में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाईन फायनेंसियल फ्राड के संबंध में जानकारी दी गई।

जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा संचालित नवकिरण अकादमी में 10 अगस्त को सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस विभाग से डीएसपी मोनिका श्याम, सुचित्रा विदानी, चित्ररेखा नौरंगे शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं उनके बचने संबंधित जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को ओटीपी की गोपनीता, अनजान लिंक से बचने एवं एप्प के माध्यम से मोबाइल फोन हैक हो जाने के बारे में बताया गया।

 सेमिनार में प्रमुख रूप से नवकिरण अकादमी के जिला समन्वयक डी बसंत साव एवं चंद्रशेखर साहू, हरिशंकर पटेल, सौरभ जैन, राजदीप साहू, देवेंद्र निषाद, ग्रंथपाल, यश चक्रधारी, भागवत पटेल, विवेक चंद्राकर,परस कमार, सौरभ सोनवानी, टकेश साहू उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट