महासमुन्द

शालेय बेसबॉल स्पर्धा में 150 बच्चों ने हिस्सा लिया
13-Aug-2024 3:17 PM
शालेय बेसबॉल स्पर्धा में 150 बच्चों ने हिस्सा लिया

महासमुंद,13अगस्त। विकासखंड स्तरीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन तुमगांव में आयोजित किया गया। आयोजन में नवजीवन मिशन स्कूल, सेजेस हिंदी और अंग्रेजी स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल भोरिंग, पब्लिक स्कूल तुमगांव, मिडिल स्कूल भोरिंग व मिडिल कन्या स्कूल तुमगांव के 150 बच्चों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग जगदीश धीवर, अभिषेक निर्मलकर, अभिषेक नेहरू, आयुष निर्मलकर, लिसान्शु साहू, सेवन साहू, निमेश मन्नाडे, प्रीतम साहू, गौरव साहू, शिवांश शर्मा का योगदान रहा। 


अन्य पोस्ट