महासमुन्द

मवेशी तस्करी, एक गिरफ्तार, एक फरार
12-Aug-2024 4:55 PM
मवेशी तस्करी, एक गिरफ्तार, एक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 12 अगस्त। महासमुंद पुलिस ने मवेशी तस्करी के आरोप में 19 छोटे बड़े गाय व 10 बछड़ा समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बीते 8 अगस्त को स्थानीय बजरंग दल के चार व्यक्तियों ने पुलिस को जानकारी दी कि एनएच 53 रोड में ग्राम पौंसरा की ओर दो व्यक्ति अवैध रूप से बहुत सारे गाय बछड़े को क्रूरता पूर्वक हांकते हुए वध करने के प्रयोजन से कतल खाना ले जा रहे हंै।

उक्त सूचना पर पुलिस की टीम ने मौका स्थान ग्राम पौंसरा पहुंचकर घेराबंदी के बाद एक व्यक्ति को पकड़ा। जबकि एक अन्य व्यक्ति घटना स्थल से फरार हो गया। ये आरोपी गाय, बछड़े, मवेशियों को क्रूरता पूर्वक हांकते हुए ओडिशा की ओर ले जा रहे थेे।

 पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम आनंद चौहान, भालूकोना थाना बसना जिला महासमुंद बताया है। वहीं पूछताछ में पता चला है कि फरार आरोपी का नाम शुरूकुनू चौहान  भालूकोना थाना बसना जिला महासमुंद है।

आरोपी आनंद चौहान के कब्जे से 19 नग छोटा बड़ा गाय, 10 नग छोटा बड़ा बछड़ा कुल 29 नग मवेशियों को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना बसना में अपराध धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 कार्रवाई कर न्यायिक रिमाडं पर भेजा गया। फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। जब्त मवेशियों को सुरक्षा एवं देखरेख हेतु जोगीदादर गौशाला को सुपुर्द किया गया है।


अन्य पोस्ट