महासमुन्द

चालक को नींद, बस सडक़ किनारे बोर्ड से टकराकर रुकी, यात्री बाल-बाल बचे
14-Aug-2024 2:15 PM
चालक को नींद, बस सडक़ किनारे बोर्ड से टकराकर रुकी,  यात्री बाल-बाल बचे

उतरते ही चालक सोने लगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 अगस्त। सोमवार की शाम को बोडऱा मोड़ पटेवा के पास किरण बस के चालक को नींद आ गई और तेज रफ्तार बस सडक़ किनारे के एक लोहे के खंभे से टकराकर रुक गई। बस में 50 यात्री के साथ एक नवजात भी सवार था, जो बाल-बाल बच गए।

सडक़ के किनारे खाई है और यदि बस लोहे के खंभे से नहीं टकराती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे ही बस रुकी, यात्री खिड़कियों तथा बस चालक सीट की ओर के दरवाजे से एक-एक कर उतरने लगे।  पास में ही तैैनात एक पुलिस जवान ने यात्रियों को सुरक्षित उतारने में सहयोग किया।  बस चालक को नींद से उठाकर पुुलिस वाले ने किसी तरह नीचे उतारा।  पहले तो वह नीचे उतरने के लिए तैयार ही नहीं था। किसी तरह उसे बस से नीचे उतारा गया और उतरते ही वह फिर से से जमीन पर खर्राटे लेकर सोने लगा।  बस से कौन उतर रहा है, कौन किस तरह सहयोग कर रहा है,इस बात की फिक्र से बेखबर बस चालक आराम से जमीन पर सोता रहा। बताया जा रहा है कि रायपुर से सराईपाली आते समय यह दुर्घटना हुई। यह घटना चलते बस में चालक के सो जाने से होना बताया जा रहा है। बहरहाल इस मामले में बस चालक के खिलाफ कार्रवाई जारी है। यात्रियों को दूूसरे बस से सुरक्षित उनके घरों को विदा किया गया है।


अन्य पोस्ट