महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13अगस्त। जिले में नव पदस्थ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के टेकराम सेन, रेखराज शर्मा के नेतृत्व में सौजन्य भेंट की गई। इस दौरान फेडरेशन की ओर से मांग की गई कि जिले में लंबे अरसे से परामर्शदात्री की बैठक आयोजित नहीं की गई है। जिससे स्थानीय स्तर पर अलग-अलग विभागीय समस्याएं विद्यमान है । इसी प्रकार मांग की गई कि सभी विभाग प्रमुख द्वारा भी समय समय पर बैठक आयोजित की जावे।
कलेक्टर महासमुंद ने कर्मचारी अधिकारियों के बातों को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल विभागीय परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के परिश्रम व सहयोग से महासमुंद जिला ऊंचाईयों की ओर से अग्रसर होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला संयोजक टेकराम सेन, सह संयोजक रेखराज शर्मा, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से जिला अध्यक्ष दिलीप तिवारी, आशुतोष जोशी, लोकेश पटेल, छग शिक्षक संघ से राजेश शर्मा, रोहिणी देवांगन, सहायक शिक्षक फेडरेशन से ईश्वर चंद्राकर,सिराज बक्स, प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से अनिल कोसरिया, मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ से दीपक तिवारी, लघुवेतन कर्म संघ से उमेश साहू, नंद कुमारदेवास, मंतराम कन्नौजे, अनूप यादव, छग शिक्षक संघ से विक्रय वर्मा, टेकराम निषाद,टीकम पटेल, साहेब लाल नायक सहित राज्य कर्मचारी संघ, राजस्व पटवारी संघ, पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी संघ सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंडल शामिल थे। उक्त जानकारी फेडरेशन प्रवक्ता ईश्वर चंद्राकर ने दी है।