महासमुन्द

बाइक से गिरकर 2 कांवरिये घायल
12-Aug-2024 4:15 PM
बाइक से गिरकर 2 कांवरिये घायल

महासमुंद,12 अगस्त। मोटर साइकिल से जलाभिषेक के लिए सिरपुर जा रहे 2 युवक हादसे में घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल तुमगांव में भर्ती किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम अनवरपुर निवासी मनोरथ दीवान और अजय पटेल बाइक से सिरपुर जा रहे थे। कल शाम जलकी के करीब वे बाइक समेत गिर गए। दोनों को सरकारी अस्पताल तुमगांव में दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट