‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 22 अगस्त। अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ 21 अगस्त को भारत बंद का ऑल एसटी-एससी वेलफेयर एसोसिएशन बागबाहरा ने समर्थन किया।
सुबह से ही दलित-आदिवासी संगठन के लोग बंद के पक्ष में मोटरसाइकिल रैली निकाली। विभिन्न बिन्दुओं की मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा सृष्टि चन्द्राकर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कानून मंत्री, मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति नई दिल्ली के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि एक अगस्त 2024 के कोर्ट के फैसले पर केंद्र सरकार को तत्काल संशोधन लाने, अनुसूचित जाति -जनजाति वर्ग के पदोन्नति में आरक्षण हो, वर्ग के विद्यार्थियों को स्कालरशिप के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत न हो, ओबीसी वर्ग में भी क्रीमीलेयर का प्रावधान बंद हो, पेशा कानून का समुचित पालन हो, जातिगत गणना जल्द हो।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संघ के उपाध्यक्ष पंकज हरपाल ने कार्यक्रम को शांति पूर्ण संचालित करने के लिए अजा-जजा के विभिन्न समाज अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी संगठन अजाक्स, जनप्रतिनिधियों सहित व्यापारी संगठन पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दिवान, सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष द्वय भीखम सिंह ठाकुर, थानसिंह दिवान, भुजिया समाज जिलाध्यक्ष कौशल नेताम, कमार समाज जिलाध्यक्ष मोतीराम कमार, फूल सिंह ध्रुव, मनोहर ठाकुर, ललित नारंग, रेवा राम छत्रे, अवधेश टांडे, धरम दीवान, गौतम नेताम, तुलाराम ठाकुर, बलराम ध्रुव, गौतम मांझी, माधव मांझी, एडीसन ठाकुर, ताम्रध्वज बघेल, सेतराम बघेल, दिनेश मोगरे, योगेश बघेल, आशाराम बांधे, राज कुमार महानंद, मिथुन आमिर, दुर्गा सागर, डिम्पल ध्रुव, देवन्तिन ठाकुर, राम कुमार ठाकुर,डेमन ठाकुर, चिंताराम साय, कुमार ढिढी, अंजोर ठाकुर, चंद्रशेखर ध्रुव, ब्रिज दीप, राजकुमार ध्रुव, अजय ध्रुव, कैलाश दीप, ताराचंद सोनवानी, हेम सागर बिंझवार, हरक राम मन्नाड़े, समारु जगत, रिकेश कुम्हार, हीरा दास टंडन, वकील क्षत्रिय, शंकर तांडी, नारायण कोसरिया, हेमंत तांडी, योगेश जगत, पोखन महानंद, गोपी नियाल, ज्ञानचंद बरिहा, कुलेश चौहान सहित बड़ी संख्या समाजिकजन मौजूद थे।